Navratri Day 9: माँ सिद्धिदात्री पूजा विधि, मंत्र, भोग और महत्व (Hindi Guide)

माँ दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्र-पूजन के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। सृष्टि में कुछ भी उसके लिए अगम्य नहीं रह जाता है। ब्रह्मांड पर पूर्ण विजय प्राप्त करने का सामर्थ्य उसमें आ जाता है।

माँ सिद्धिदात्री इमेज | नवमी पूजा की देवी Siddhidatri Mata HD Image

नवरात्रि के बाकी 8 दिनों मे जो भगवती की आराधना की गयी है उसका फल नवम दिन मे माँ सिद्धिदात्री देती हैं 9 का अंक अपने आप मे पूर्ण होता है और सबसे बड़ा अंक भी यही होता है अर्थात ये आपके भगवती के आराधना की पूर्णता का दिन है और माँ सिद्धिदात्री आपकी भक्ति की पूर्णता होने मे आपको सिद्धि(सफलता) प्रदान करती है।

सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमसुरैरपि | सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी ||

  • अर्थ: जिनकी सेवा सिद्ध, गंधर्व, यक्ष, असुर और देवता सभी करते हैं, वे सिद्धियां प्रदान करने वाली माँ सिद्धिदात्री हमें समस्त सफलताएं प्रदान करें।

स्वरूप-

विराजमान: माता कमल के पुष्प पर विराजमान हैं, जो पवित्रता और आध्यात्मिक विकास का प्रतीक है।

अष्ट भुजा/चार भुजा: माता की चार भुजाएं हैं जिनमें वे चक्र, गदा, शंख और कमल धारण करती हैं।

रूप: वे अत्यंत शांत, सौम्य और प्रसन्न मुद्रा में हैं, जो ज्ञान और करुणा को दर्शाती है।

अर्धनारीश्वर स्वरूप: पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव ने इनकी साधना कर सिद्धियां प्राप्त की थीं, जिसके बाद देवी की कृपा से शिवजी का आधा शरीर देवी का हो गया और वे अर्धनारीश्वर कहलाए।

महत्व: नवरात्रि के नौवें दिन इनकी पूजा से साधक को सभी आठ प्रकार की सिद्धियाँ प्राप्त होती हैं और जीवन के संघर्षों में विजय मिलती है।

नवदुर्गाओं में माँ सिद्धिदात्री अंतिम हैं। अन्य आठ दुर्गाओं की पूजा उपासना शास्त्रीय विधि-विधान के अनुसार करते हुए भक्त दुर्गा पूजा के नौवें दिन इनकी उपासना में प्रवृत्त होते हैं। इन सिद्धिदात्री माँ की उपासना पूर्ण कर लेने के बाद भक्तों और साधकों की लौकिक, पारलौकिक सभी प्रकार की कामनाओं की पूर्ति हो जाती है। 

भोग

नवमी पूजा 2026: माँ सिद्धिदात्री का महत्व, मंत्र, भोग और पूजन विधि

माँ सिद्धिदात्री: नवदुर्गा की नौवीं शक्ति, सिद्धि देने वाली देवी का पूरा महत्व

Navratri Day 9: माँ सिद्धिदात्री पूजा विधि, मंत्र, भोग और महत्व (Hindi Guide)

माँ सिद्धिदात्री की पूजा कैसे करें? जानें नवमी का महत्व, मंत्र और भोग

नवरात्रि के नौवें दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा: सिद्धि प्राप्ति का रहस्य

माँ सिद्धिदात्री का संपूर्ण परिचय: स्वरूप, महत्व, मंत्र और पूजा विधि

Leave a Comment

Scroll to Top